फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खाली प्लाट में मिले शव की शिनाख्त नहीं, डीएनए रखा जाएगा सुरक्षित

Wed, 16 Oct 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खाली प्लाट में मिले शव के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। जिस कारण मृतक का डीएनए सैंपल सुरक्षित किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आस-पास के थानों में सूचना भेजकर लापता लोगों के बारे में जानकारी क जा रही है।
विज्ञापन

बीते रविवार को जगाधरी शहर थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव एक खाली प्लाट में झाड़ियों में पडा था। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव करीब एक साल पुराना होने और कुत्तों द्वारा नौंचे जाने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी थी। दो दिन बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस लापता व्यक्ति में मृतक के बारे में पता करने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के शव का डीएनए जांच के लिए सुरक्षित किया जाएगा। जिससे उसकी शिनाख्त कराई जा सके।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें