फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 04 Jul 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के पांसरा में रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने पेड़ पर युवक को लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। सीन आफ क्राइम की टीम से भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए। आसपास के लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक युवक किसी प्लाईवुड फैक्ट्री का मजदूर लग रहा है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें