अधिकारियों के साथ बैठक करती डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। नशे की रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए विशेष रूप से युवाओं में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी सामंजस्य के साथ ठोस कदम उठाएं। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी नशा मुक्ति केंद्रों का हर माह निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल विभाग के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मिलकर गांव और शहरों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एएसपी अमरिंदर सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन विपिन गोंदवाल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, ड्रग कंट्रोल अधिकारी बिंदू धीमान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
अधिकारियों के साथ बैठक करती डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ