फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीडीईओ ने की स्कूलों में सुरक्षा मानकों की जांच

Sat, 28 Feb 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। उप जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक केएस संधावा ने शुक्रवार को सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता (सैनिटेशन) व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कक्षाओं, शौचालयों व परिसर की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए विभागीय मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभागीय निर्देशानुसार रोड सेफ्टी से संबंधित आधारभूत व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। विद्यालय में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) उपकरणों की स्थिति, उनकी वैधता (एक्सपायरी डेट) तथा उपयोग की तैयारी का परीक्षण किया गया। सभी आवश्यक दस्तावेजों व सुरक्षा मानकों की जांच विभागीय एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत की गई।
अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि जो विद्यार्थी परिवहन सुविधा के माध्यम से स्कूल आते हैं, उनके वाहनों के चालकों व सहचालकों का आधार कार्ड व पूरा रिकॉर्ड विद्यालय में सुरक्षित रखा जाए। साथ ही सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा व अन्य दस्तावेजों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित की जाए। वाहनों की नियमित चेकिंग करवाने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

केएस संधावा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक व दुरुस्त पाई गईं। उन्होंने कहा कि विभागीय एसओपी के अनुरूप विद्यालय संचालन सुनिश्चित किया जाए। भविष्य में भी जिले के विभिन्न निजी व पब्लिक विद्यालयों का नियमित व औचक निरीक्षण जारी रहेगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें