फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क सुरक्षा के कामों पर डीसी नाखुश

Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उम्मीद थी पिछली बार की सड़क सुरक्षा की बैठक में रखे गए बिंदुओं पर अफसरों ने अच्छा कार्य किया होगा। लेकिन वीरवार को हुई बैठक में निकला ढाक के तीन पात। जैसे ही डीसी पार्थ गुप्ता ने पिछली मीटिंग में बिंदुओं पर क्या-क्या कार्य हुआ के बारे में पूछा तो, मौजूद अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीसी काफी नाखुश हुए और गुस्से में मीटिंग में मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई।
हालांकि इस दौरान एक दो अधिकारी ने डीसी को कुछ बताना चाहा, लेकिन डीसी ने मीटिंग को यहीं पर खत्म कर देने की बात करते हुए बंद कर दिया। ऐसे में मात्र 15 मिनट में ही रोड सेफ्टी की मीटिंग सिमट गई। फटकार लगाते हुए डीसी बोले-आपके कार्य से मैं नहीं खुश। वहीं डीसी ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र का नोडल ऑफिसर बना दिया और शनिवार तक रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि रोजाना जिले में सड़क हादसे हो रहे हैं। यह हम सब के लिए सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को कैसे बचाया जा सकता है यह सोचने का विषय है। दुर्घटना में मृत्यु होने से जहां एक व्यक्ति की जान जाती है, वहीं उसके परिवार को भी जीवन भर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नए ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर सड़कों की मरम्मत का कार्य विशेष प्राथमिकता से करें। वहीं डीसी ने दुर्घटना के 20 स्थानों का दौरा कर शनिवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने आरटीए विभाग का निर्देश दिए कि 15 पुराने एजेंडे को एक सप्ताह में अपडेट कर रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें