फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉक्टरों, वर्करों को डीसी ने किया सम्मानित

Wed, 26 Apr 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बदलते मौसम में मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से गंभीरता से कदम उठाए। स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी के रूप में जिला प्रशासन टीम काम करेगी। नगर निगम के अधिकारी शहर और डीडीपीओ ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर फॉगिंग कराएंगे। यह बाते डीसी राहुल हुड्डा ने लघु सचिवालय में बीमारियों की रोकथाम में बेहतर कार्य करने पर डॉक्टरों व हेल्थ वर्करों को सम्मानित करते हुए कही।
इससे पहले राहुल हुड्डा ने मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए जिलास्तरीय वर्किंग कमेटी की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीएचसी बिलासपुर की एसएमओ डॉ. शमा परवीन को सम्मानित किया गया। डीसी हुड्डा ने कहा कि गांवों में तालाबों व जोहड़ो में गंबूजिया मछली छोड़ी जाए जो मच्छरों को पनपने नहीं देती। मलेरिया उन्मूलन की सभी टीम ठहरे हुए पानी में काला तेल व टेमिफोस की दवाई का छिड़काव करें, जिससे मच्छर का लारवा खत्म हो सके।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि मच्छर ठहरे (एकत्रित) हुए पानी मे अंडे देते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। सभी लोग सप्ताह में एक दिन रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाएं। फ्रिज की ट्रे का पानी जो बिजली जाने के बाद फ्रिज की बर्फ के पिघलने से ट्रे में एकत्रित होता है, उसको जरूर साफ करें, क्योंकि इसमें डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर की उत्पत्ति होती है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने कहा कि घर में प्रयोग किए जा रहे एसी के पानी को एकत्रित न होने दें। क्योंकि एसी के साफ पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं। कूलर, पुराने टायर, फूलदान, पानी एकत्रित होने वाले सभी बर्तनों इत्यादि को समय-समय पर चैक करें ताकि उसमें पानी जमा न हो। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि मच्छर के काटने से बचा जा सके। मौके पर जिला परिषद के सीईओ नवीन आहुजा, डीईओ डॉ. विनोद कौशिक, जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, सीएमजीजीए आकाश, डॉ. दिव्या मंगला सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें