यमुनानगर। जिले में डीएलपी में आने वाली सड़कों का मुआयना करने के लिए डीसी पार्थ गुप्ता ने 14 अधिकारियों की कमेटी गठित की थी। इन अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग यमुनानगर के अधीन सड़कों का मुआयना किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग नारायणगढ़ के अधीन जिले में आने वाली सड़कों का भी मुआयना किया। सड़कों के बारे में अधिकारियों द्वारा अपनी रिपोर्ट के पश्चात संबंधित विभाग को मार्गों पर गड्ढा भरवाने व आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। पार्थ गुप्ता ने रादौर क्षेत्र का स्वयं मौका किया, जिसमें नेशनल हाइवे बनाने के लिए उक्त मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क खराब हो गई है, जिसको रिपेयर करने के लिए डीसी ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा जिले में चिह्नित 400 लोकेशन को दो सप्ताह में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।