फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज योगा प्रतियोगिता में डीएवी की दीक्षा ने मारी बाजी

विज्ञापन
योगा करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग की दीक्षा ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में पहला स्थान अर्जित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन अंबाला के एसडी कॉलेज व रेडक्रास के  संयुक्त तत्चावधान में करवाया गया था। वहीं बीएससी फैशल डिजाइनिंग विभाग की कोविड-19 पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 15 में से 14 प्रश्नों के उत्तर देकर एक्सीलेंट ग्रेड हासिल किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वारा करवाया गया था। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने दोनों विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।  डॉ. खेतरपाल ने बताया कि अंबाला के एसडी कॉलेज व रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दो मई को इंटर कॉलेज लॉकडाउन योग-ए-थॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को घर पर ही योग की पोजिशन में फोटो क्लिक कर भेजने के लिए कहा गया। डीएवी गल्र्स कॉलेज के बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन अंतिम वर्ष की छात्रा दीक्षा ने फ्लैग पोज (त्रिविक्रमासन) का फोटो क्लिक करके भेजा। जिसकी सभी ने सराहना की। उन्होनें बताया कि दीक्षा द्वारा प्रथम स्थान अर्जित करने से उसे डिजिटल सर्टिफिकेट व पांच सौ रुपये की राशि से नवाजा गया है। जो कि कॉलेज के लिए सराहनीय है। वहीं दूसरी ओर आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मेें बीएससी फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्रा शीतल ने एक्सीलेंस ग्रेड अर्जित किया है। जो कि कॉलेज के लिए हर्ष का विषय है।  बॉक्स छात्राओं को योग व प्राणायाम करने के लिए किया जा रहा मोटिवेट डॉ. खेतरपाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कॉलेज द्वारा छात्राओं को योग व प्राणायाम करने के लिए समय-समय पर मोटिवेट किया जाता है। ऐसे करने से छात्राओं में सकारात्ममक ऊर्जा का संचार होता है। कॉलेज द्वारा छात्राओं को करवाइ जा रही ऑनलाइन पढाई व अन्य गतिविधियों का भी उनसे फीडबैक लिया जा रहा है। सभी छात्राओं से आह्वान किया गया है कि अगर उन्हें किसी विषय में कोई समस्या है,तो वे संबंधित विषय से टीचर से टेलीफोन, व्हाट्सएप व इंटरनेट के जरिए कनेटिविटी कर समस्या का समाधान कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें