संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने कलस्टर स्तरीय खेलों की वॉलीबाॅल स्पर्धा में स्वर्ण और कबड्डी में रजत पदक जीता है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी की लहर है।
शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक संदीप टाया ने बताया कि इन खेलों का आयोजन 26 से 28 जुलाई तक पंचकूला के डीएवी हंसराज पब्लिक स्कूल में किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल की अंडर 19 स्पर्धा में डीएवी के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस टीम में सजल, जैसदीप, आरव, नितिन, भूपिंदर, वंश, नवयुग, अर्शवीर व वंशु शामिल रहे।
कबड्डी की प्रतियोगिता में अंडर 17 की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक हासिल किया। इस टीम में जय गुलाटी, शानू, हेमंत राठी, उपकार, गोबिंद, मोहित, ध्रुव व विशांत राठी शामिल रहे।
वहीं अंडर 17 वॉलीवॉल प्रतियोगिता में आर्यन, दिशांत, अरमान सैनी, प्रियांशु, अरमान अली, प्रियांशु सैनी, प्रतीक और हार्दिक ने भी दिल जीतने वाला बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया। मुख्य अध्यापक अजय शर्मा ने बच्चों की इस शानदार सफलता पर उनको बधाई दी। इस दौरान अनिल, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।