फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलस्टर एथलेटिक्स में डीएवी स्कूल ने जीते 12 पदक

विज्ञापन
प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों के साथ पदक विजेता ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
साढौरा। डीएवी नेशनल स्पोर्टस की ओर से करवाई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यार्थियों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। शारीरिक शिक्षा विभाग के पीजीटी संदीप टाया ने बताया कि टीम का नेतृत्व सिद्धार्थ ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-19 आयु वर्ग में 12वीं कला संकाय के रिहान ने शॉटपुट और डिस्कस में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी उपलब्धि हासिल की है। वहीं, 12वीं वाणिज्य संकाय के जश्न ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। अंडर-17 आयु वर्ग में 11वीं के परीक्षित ने शॉटपुट में कांस्य और 100 मीटर में रजत पदक जीता है। इसी तरह दसवीं के गिरीश ने 800 मीटर में रजत, 12वीं कला संकाय के गुरवंश ने 1500 मीटर में रजत पदक जीता है। परीक्षित, दलजिंद्र, गिरिश और गुरवंश की 4 गुणा 100 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं, अंडर-14 वर्ग में नौवीं के रणजोत ने डिस्कस थ्रो में रजत और शॉटपुट में कांस्य पदक जीता है। नौवीं के मानस ने 800 मीटर में कांस्य और युवराज ने 400 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया। प्राचार्य अजय कुमार शर्मा ने स्कूल लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें