फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीएवी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जीते चार पदक

Sun, 04 Oct 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नेटबाॅल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ कोच। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कराटे और नेटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कराटे में खिलाड़ियों ने दो रजत और एक कांस्य पदक और नेटबॉल की अंडर-17 टीम ने कांस्य पदक जीता है।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता फरीदाबाद में करवाई गई थी। कराटे की अंडर-14 श्रेणी में छठी के दक्ष ने 30 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। इसी श्रेणी के 40 से 45 किलोग्राम भार वर्ग में आठवीं के चेतन ने रजत पदक जीतकर नाम चमकाया। वहीं, अंडर-17 के 54 से 58 किलोग्राम भार वर्ग में नौवीं के लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

अंडर-17 नेटबॉल टीम ने मुकाबलों में टीमवर्क के साथ खेलते हुए सेमीफाइनल तक जगह बनाई। सेमीफाइनल में हार के बाद टीम को कांस्य पदक मिला। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर तालमेल के साथ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 11वीं के आयुष और नौवीं के अंश का राष्ट्रीय स्तर की डीएवी खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया है। इस दौरान प्राचार्य वीके काशिव ने विजेता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आयुष व अंश को राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में निरंतर अभ्यास, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित तैयारी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें