फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोडवेज डिपो के सभी रूटों का डाटा हुआ ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर रोडवेज परिचालकों के हाथों में जून माह में ही ई-टिकट होगाी। डिपो के रूटों का डाटा ऑनलाइन डाटा कंप्लीट होने से ई टिकट मिलने का रास्ता भी साफ हो गया। ऐसे में अब परिचालकों के हाथों में ई-टिकट (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) थमाने का पायलट प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता नजर आ रहा है। जबकि बीते दिनों में इस दिशा में कार्य धीमा चल रहा था। ऐसे में प्रोजेक्ट के सिरे न चढ़ पाने के भी कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब ई टिकट से संबंधित सभी औपचारिकताओं की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यमुनानगर डिपो में कबीब 200 ई-टिकट मशीनें आनी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यमुनानगर डिपो में ई-टिकट मशीन आने के बाद विभाग के 216 परिचालकों को पंचिंग टिकट से छुटकारा मिल जाएगा। ऐसे में परिचालक टिकट फाड़कर नहीं देंगे, बल्कि एक बटन दबाते ही टिकट बाहर आएगा। मशीन के अंदर पहले ही किराया तथा स्टेशन के नाम भरे होंगे। केवल परिचालक को गंतव्य का नाम लिखना होगा। इतना ही नहीं मशीन में डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने का सिस्टम भी रहेगा। इससे यात्रियों को कैश लेकर जाने से भी निजात मिलेगी। वो अपने डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड से टिकट कटवा सकेंगे। वहीं रोडवेज में ई- टिकटिंग मशीन लागू होते ही यात्रियों व विभाग से फ्रॉड नहीं हो सकेगा।
-
वर्जन
इसमें फ्रॉड नहीं हो सकेगा
इसी माह में ई टिकट मशीन मिल जाएगी। मशीनें मिलने से परिचालक व सवारियों को काफी फायदा होगा। सबसे बड़ी बात इसमें फ्रॉड नहीं हो सकेगा। इसके अलावा बटन दबाते ही मशीन से टिकट निकलेगा। वहीं मशीन में डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने का सिस्टम भी रहेगा। इससे यात्रियों को कैश लेकर जाने से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बालकराम, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें