फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दामला के छात्रों ने 3 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते

Thu, 26 Mar 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ कोच व स्टाफ। संस्थान - फोटो : samvad
विज्ञापन
रादौर। सरकारी पॉलिटेक्निक दामला के विद्यार्थियों ने झज्जर में आयोजित इंटर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने कुल 3 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ-साथ टीम इवेंट्स में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गर्ल्स रिले रेस में द्वितीय स्थान के साथ रनिंग ट्रॉफी हासिल की, जबकि लड़कों की रिले रेस में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बेस्ट एथलेटिक्स गर्ल्स में तृतीय और बेस्ट एथलीट (लड़के) में द्वितीय स्थान हासिल किया गया। संस्थान के प्राचार्य इंजीनियर अनिल कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी सराहना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ कोच व स्टाफ। संस्थान- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें