फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फसलों को पहुंचा नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

Mon, 01 Apr 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



प्रतापनगर। मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे छछरौली और प्रताप नगर क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
वहीं तेज हवा चलने से नेशनल हाईवे जगाधरी पांवटा पर सफेदे के करीब आधा दर्जन पेड़ टूट कर गिर गए। इससे नेशनल हाईवे पर यातायात काफी देर बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस पेड़ क्रेन की मदद से हटवा कर यातायात सुचारू किया। इस दौरान हवा से टूटे पेड़ ग्रामीण काटकर ले गए और वन विभाग के कर्मचारी देखते रहे।
विज्ञापन

हालांकि क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन गांव अराइयावाला, ताजेवाला, ताहरपुर कला, बहादुरपुर, कलेसर, किशनपुरा, प्रतापनगर, बेगमपुर, देवधर गांवों में फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने पहले से ही बारिश की संभावना जताई थी। किसान बारिश व ओलावृष्टि न होने की दुआ कर रहे थे। चूंकि गेहूं लगभग पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

वहीं तेज हवा चलने से खेतों में गेहूं बिछ गई। इसके अलावा हवा के कई घरों की टीन व छान की छत उड़ गई। इसके अलावा क्षेत्र में सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के बाद स्थानीय बरसाती नदियों में भी पानी बढ़ गया है। इस बारे में एसडीएम छछरौली राजेश पुनिया ने बताया कि भारी ओलावृष्टि और तेज हवा चलने से फसल नुकसान का पटवारी से गिरदावरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें