फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए में रह रहे दलजीत ने गांव में वर्चस्व बनाए रखने के लिए सरपंच प्रत्याशी पर चलवाई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छप्पर के गांव बाल छप्पर में सरपंच प्रत्याशी के घर पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए-टू ने गांव के ही अनिल कुमार व गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। यह जानकारी डीएसपी रजत गुलिया ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

रजत गुलिया ने बताया कि गांव बाल छप्पर निवासी लाल दास की पत्नी अनुराधा सरंपच पद के चुनाव की प्रत्याशी है। गांव में इस बार सरपंच पद एससी के लिए रिजर्व है। 17 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे लाल दास और उसकी पत्नी अनुराधा अपने घर के अंदर गेट के पास खड़े थे। गेट बंद था। तभी एक बाइक पर दो युवक आए। जिन्होंने उन्हें सरपंच चुनाव में खड़े न होने की धमकी देते हुए गोली मारने की बात कही थी। इतना कहते ही पीछे बैठे बदमाश ने लालदास व अनुराधा पर जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी। पांच गोलियां लोहे के गेट में लगी। जब पड़ोसी एकत्र होने लगे तो बदमाश वहां से भाग निकले। डीएसपी ने बताया कि इस वारदात की साजिश यूएसए में रह रहे गांव बाल छप्पर निवासी दलजीत ने रची थी। उसके कहने पर ही गुरप्रीत व अनिल ने शूटरों को पैसे दिए। पुलिस ने इस केस में साजिश रचने की धारा भी इजाद की है। अनिल के पास दलजीत ने वारदात कराने के लिए पैसे भी भेजे थे। आरोपी दलजीत सात साल से यूएसए में रह रहा है। वह गांव में वर्चस्व बनाकर रखना चाहता था। इसलिए ही उसने अनिल व गुरप्रीत को पैसे दिए। उन्होंने ही शूटरों को बुलवाया और फायरिंग कराई। आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें