फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब मामला: आरोपी तीनों ठेकेदार को पुलिस ने मांगा चार दिन का रिमांड, कोर्ट ने दो दिन का किया मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर में पकड़ी गई नकली शराब के मामले में पुलिस ने तीन शराब ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुबका निवासी गौरव, दामला निवासी अनेज व घिलोर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने उनका चार दिन का रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया। रिमांड के दौरान आरोपियों से स्कार्पियो, डीवीआर व शराब मंगवाने वालों का पता लगाया जाएगा। मामले में दो आरोपी पहले से पुलिस गिरफ्त में है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि पुलिस टीम ने रादौर और बुबका बीच बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खड़ा कैंटर पकड़ा। जबकि कैंटर के पास स्वीफ्ट कार और सफारी गाड़ी में सवार लोग पुलिस की गाड़ी को देख फरार हो गए। पुलिस ने मथाना निवासी प्रदीप को पकड़ लिया। जिससे कैंटर में लोड की गई देशी शराब की पेटियों को लेकर परमिट और लाइसेंस मांगा। लेकिन वह परमिट व लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पकड़ी गई शराब की बोतलों पर मस्ती माल्टा का मार्का लगा हुआ था, जो पिकाडली एग्रो इंडिस्ट्री भादसों में बनी थी। कैंटर से 689 पेटियां देसी शराब बरामद की। जिनमें 8279 बोतलें पाई गई। वहीं बाद में इस मामले में यूपी निवासी बिट्टू को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें