फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर का रेट न बताने पर दुकान से लौट रहे युवक को ईंट व डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर का रेट न बताने पर कुछ युवकों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक पर ईंट व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीर्थनगर निवासी राहुल ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खजूरी मोड स्थित विशाल कम्यूनिकेशन दुकान पर काम करता है। दुकान के पास ही हमीदा निवासी टोनी ने मुर्गे के मीट का खोखा लगा रखा है। बीती 28 सितंबर को टोनी दुकान पर मोबाइल चार्जर लेने आया और उससे चार्जर का रेट पूछने लगा। उसने कहा कि उसे चार्जर का रेट नहीं पता, आप दुकान संचालक विशाल से पूछ लो। लेकिन आरोपी टोनी उसके हाथ से चार्जर छीन ले गया और रुपये भी नहीं दिए। यह बात उसने दुकान संचालक विशाल को बताई। इसके बाद टोनी विशाल को वापस चार्जर दे गया। अगले दिन आरोपी टोनी फिर दुकान आया और फिर चार्जर का रेट पूछने लगा। लेकिन उसने रेट बताने से मना कर दिया। उसी दिन जब वह दुकान बंदकर घर जा रहा था तो रास्ते में टोनी व उसके साथी विश्वकर्मा मौहल्ला निवासी सतनाम व तीर्थ नगर निवासी नितिन व एक अन्य ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपी टोनी ने उसकी टांग पर ईंट मारकर घायल कर दिया। वहीं अन्य आरोपियों ने डंडों से उसको पीटा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें