फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साइक्लोथॉन का आतिशबाजी से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश को ड्रग फ्री करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही साइक्लोथॉन के रविवार को जिला में प्रवेश करने पर पहाड़ीपुर नाके पर शंखनाद व आतिशबाजी की गुंज से भव्य स्वागत किया गया। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह व एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने माल्यार्पण कर साइकिलिस्टों का स्वागत किया। सरावां के गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा सभी साइकिलिस्ट को सिरोपा भेंट किया गया। इसके बाद साइक्लोथॉन बाईपास से होती हुई रेस्ट हाऊस पहुंची। यहां नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा व सचिव सुरेंद्र मलिक सहित सभी पार्षदों ने पुष्प वर्षा करके साइक्लोथॉन का स्वागत किया। यहां आयोजित बैठक में पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट है कि हमें ड्रग फ्री हरियाणा बनाना है। साइक्लोथॉन यात्रा जागरूकता पैदा करने में सार्थक साबित हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि साइक्लोथॉन से प्रदेश के कोने-कोने में ड्रग फ्री का संदेश पहुंच रहा है। चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित की जा रही साइक्लोथॉन रैली निश्चित रूप से प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, साइक्लोथॉन के नोडल अधिकारी एसआई डॉ. अशोक वर्मा, नायब तहसीलदार भारत भूषण, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, नवीन भसीन, पवन सैनी, कुलवंत सैनी व पंकज चुघ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें