फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर

Thu, 09 Jul 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अरनौली निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार ने बताया कि वह पांच जुलाई की शाम मजदूरी से साइकिल पर घर लौट रहा था। हरनौली के पास दो कैंची प्लाईवुड फैक्टरी के निकट पीछे से आई बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी टांग, फेफड़ों और कमर में गंभीर चोटें आईं। पहले उसे जगाधरी और फिर यमुनानगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें