संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खजूरी रोड पर तलवार प्लाईवुड फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। अस्पताल में जांच करते हुए डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लया।
थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में ओड़िसा के जिला बालेश्वर के टिगरिया गांव निवासी बलराम ढल ने बताया कि वह इन दिनों शादीपुर में किराये के मकान में रहता है। वह श्री गणेश प्लाईवुड फैक्ट्री पांसरा में काम करता है। शादीपुर में उसके साथ चेचरा भाई दशरथ ढल भी रहता था। दशरथ जेडी प्लाईवुड फैक्ट्री हमीदा में लेबर का काम करता था।
शनिवार रात करीब नौ बजे वह दोनों अपनी-अपनी साइकिलों पर बाजार से वापस अपने किराये के कमरा पर शादीपुर में जा रहे थे। तलवार प्लाईवुड फैक्ट्री खजूरी रोड पर पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने दशरथ को चपेट में लिया। उसने राहगीरों की मदद से दशरथ को ट्रैक्टर के नीचे से दशरथ को निकाला और ट्रामा सेंटर ले गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद दशरथ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया।