थाना साइबर क्राइम टीम ने रिम्प युनिवर्सिटी गोबिंदगढ़ में तैनात प्रोफेसर आशीष ओबराय से साइबर ठगी के आरोपी बिहार के भागलपुर के चक्रधर जगतपुर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे भागलपुर से गिरफ्तार किया है। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यहां आई। अब उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह आनलाइन लिंक भेजकर ठगी करता था। प्रोफेसर से ठगी की रकम भी उसने भागलपुर में ही अलग-अलग खातों में जमा कराई थी।
थाना प्रबंधक नसीब सिंह ने बताया कि कल्याण नगर निवासी आशीष ओबराय रिम्प यूनिवर्सिटी गोबिंदगढ़ में प्रोफेसर है। 30 जुलाई को वह फेसबुक देख रहा था। इस दौरान उन्हें सागर रत्ना के नाम से एक पेज दिखा। इस पेज को खोलकर देखा, तो उस पर खाने के लिए आर्डर किया। पेज पर दिए गए लिंक को ऑर्डर करने के लिए खोला, तो उस पर मोबाइल नंबर व नाम मांगा। जिस पर दोनों साइट पर लिख दी। जैसे ही इस लिंक पर नंबर डाला, तो उधर से कॉल आई थी। काल करने वाले ने कहा कि पहले क्रेडिट कार्ड से दस रुपये की पेमेंट करो। जिस पर आशीष ने अपने एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड से दस रुपये की पेमेंट कर दी थी। इसके बाद काल करने वाले ने उनसे जोहोअसिस्ट नाम का एप डाउनलोड कराया। जैसे ही यह एप डाउनलोड किया तो क्रेडिट कार्ड से दो बार में एक लाख 1446 रुपये कट गए। इसका मैसेज मोबाइल पर आया। इसके बाद तुरंत जोहोअसिस्ट एप को अनइंस्टाल किया और एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड ब्लाक कराया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।