फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैंक में आई महिला का थैला काटकर पर्स से चुराई नकदी

Sun, 30 Nov 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पीएनबी बैंक में आई आजाद नगर कॉलोनी निवासी सुषमा का थैला काटकर चोरों ने थैले में रखे पर्स से साढे़ 20 हजार रुपये की नगदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल चोरी कर लिया। थाना शहर पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आजाद नगर कॉलोनी निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित पीएनबी बैंक में गई थी। उसने बैंक से 20 हजार रुपए निकाल कर अपने पर्स में डाल लिए। उसने पर्स को अपने थैले में रख लिया। उसके पर्स में पहले से ही एक सोने की अंगूठी ,पांच सौ रुपये और मोबाइल रखा हुआ था। इस दौरान चोरों ने उसके थैले को काटकर पर्स निकाला और उसमें से नगदी, सोने की अंगूठी व मोबाइल चोरी कर लिया। जब उसे अपने पर्स से सामान गायब मिला तो उसने इसकी शिकायम पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें