फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरस्वती अजात आश्रम जाने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। व्यासपुर-साढौरा रोड स्थित सरस्वती अजात आश्रम में जाने वाले मार्ग पर बनी छोटी पुलिया इन दिनों गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। आश्रम के संतों और सेवकों ने प्रशासन से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

आश्रम के संत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती महाराज और सेवक सुमन कुमार ने बताया कि लगभग तीन चार महीने पहले पुलिया के नीचे की मिट्टी धंस जाने से उसके दोनों किनारे कमजोर हो गए हैं। लगातार धंसाव के कारण पुलिया अब काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बावजूद मजबूरी में लोगों को इसी पुलिया से होकर गुजरना पड़ रहा है, क्योंकि आश्रम तक पहुंचने का यही मुख्य रास्ता है। सेवक सुमन कुमार के अनुसार इस पुलिया से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और वाहन गुजरते हैं। छोटे वाहन, बाइक और चार पहिया वाहन भी इसी मार्ग से होकर आश्रम परिसर की पार्किंग तक पहुंचते हैं। पुलिया की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं करवाई गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आश्रम में आगामी वैसाखी पर्व के अवसर पर एक बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियां भी चल रही हैं। इस आयोजन में दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालु अपने वाहनों के साथ आश्रम पहुंचेंगे और वाहन पार्किंग भी आश्रम परिसर में ही की जाएगी। ऐसे में टूटी हुई पुलिया से होकर गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। आश्रम प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वैसाखी पर्व से पहले ही पुलिया की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें