फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांस्कृतिक टीम लोक शैली में बताएगी सरकारी योजनाएं

Wed, 03 Jul 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग 31 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाएगा। इसके तहत विभाग की सांस्कृतिक टीम लोक शैली में लोगों को सरकारी योजनाएं बताएगी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनील बसताड़ा ने सांस्कृतिक टीम की बैठक ली और अभियान की रूपरेखा बताई।
डॉ. सुनील बसताड़ा ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभाग की ओर से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सात सूचिबद्ध भजन पार्टियों को लगाया गया है, जो अलग अलग खंडों में जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देगी। इसमें सभी खंडों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचीबद्ध भजन पार्टी द्वारा हर दिन एक गांव में प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसमें विशिष्ट व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। रोज होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं, सेवाओं व योजनाओं के साथ जनहितकारी उपलब्धियों के बारे में प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें