फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगराधीश ने किया छछरौली बालकुंज का औचक निरीक्षण

Wed, 30 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
औचक ‌न‌िरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
यमुनानगर। नगराधीश पूजा चावरिया ने मंगलवार को छछरौली के बालकुंज का औचक निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाल कुंज में बालगृह, आश्रयगृह, पुस्तकालय, क्राफ्ट सेंटर, स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, खाने-पीने की व्यवस्था, स्वास्थ्य, बच्चों के आवास आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगराधीश ने उपस्थित परामर्शदाताओं से कहा कि वह बच्चों के साथ एकात्मकता के साथ काउंसलिंग करें, जिससे बच्चों को कैरियर चुनने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा व अंग्रेजी भाषा पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि संरक्षक बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। बच्चों से अभिभावकों की तरह प्रेम और अपनेपन की भावना से लालन-पालन करें। इस अवसर पर उन्होंने बालकुंज द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई गतिविधियों का भी निरीक्षण किया और कहा कि वह समय-समय पर आकर गतिविधियों का स्वयं अवलोकन करेंगी।

इस मौके पर खंड छछरौली के बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय भाटी, जिला रेडक्रॉस सचिव राजकुमार, कार्यावाहक जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र कुमार बहल, पीओआईसीडीएस सरिता चौहान, चाइल्ड लाइन डायरेक्टर डॉ. अंजु वाजपेयी, संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा सतपाल कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें