व्यासपुर। कपालमोचन स्थित गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा का निर्माण शताब्दी समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समागम में पद्मश्री संत निरंजन दास महाराज, चेयरमैन श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर सीर गाेवर्धनपुर, पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी एवं गद्दीनसीन डेरा श्री संत सरवन दास सचखंड बल्ला जालंधर अतिथि रहे।
कार्यक्रम संत स्वामी गुरदीप गिरी महाराज डेरा स्वामी जगतगिरी महाराज पठानकोट की देखरेख में हुआ। संत निरंजन दास ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने कर्म कांडों में विश्व विकारों फंसे लोगों को नाम जपने का संदेश दिया। गुरु रविदास के उपदेश व विचारों को अनुसरण किया जा रहा है। पूरे विश्व में गुरु की वाणी का प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। अपने जीवन में स्वयं अच्छा बनने व बुराइयों का त्याग करना चाहिए। सदाचार व संतोष काे धारण कर सदाचार जीवन में अपनाना चाहिए।