फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़, 350 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर लोगों के घरों में 340 नई कारें आई। कार खरीदने के लिए लोगों ने तीन से छह माह पहले एडवांस बुकिंग करवा रखी थी। करीब 50 कारें आज दिवाली पर बिकने का अनुमान है। कुछ लोगों ने धनतेरस के दो दिन के मुहूर्त को देखते हुए शनिवार को भी कार खरीदी थी। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 1450 बाइक भी एजेंसियों से बिकी। एजेंसी संचालकों का अंदेशा है कि 200 बाइक दिवाली के दिन भी बिक जाएंगी। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री के पीछे कंपनियों द्वारा ग्राहकों को दिए जा रहे ऑफर व दिवाली गिफ्ट रहे। कारों से लेकर बाइक तक की खरीद पर हजारों रुपये की छूट व उपहार भेंट किए जा रहे हैं। इसके अलावा कैशबैक भी दिया जा रहा है। इन त्योहारों में जिले में करीब 700 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। जिसमें से करीब 350 करोड़ रुपये की बिक्री धनतेरस पर ही हुई।
विज्ञापन

जगाधरी स्थित खन्ना हुंडई के एमडी राहुल खन्ना व जनरल मैनेजर शालू शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर ही उनकी 42 कारें बिकी। ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 20 से 43 हजार रुपये की छूट भी दी गई। शोरूम में आने वाले ग्राहकों से ही दीया जलवाया गया। महिलाओं के हाथों में मेहंदी भी सजाई जा रही है। इस बार ग्राहकों में कार की खरीद को लेकर काफी उत्साह दिखा। यदि कोई आज भी कार बुक करवाता है तो उसे अगले तीन से छह माह में ही वह डिलीवर कर पाएंगे। एसयूवी गाड़ी का काफी ट्रेंड रहा। सभी एजेंसियों की करीब 400 कारें इस बार बिकेंगी।
विश्वकर्मा चौक स्थित एएसएन टीवीएस एजेंसी के संचालक अशोक ने बताया कि शनिवार से ज्यादा रविवार को बाइक बिकी। काफी लोग पहले ही पसंद करके बाइक व स्कूटी बुक करवा चुके थे। इलेक्ट्रॉनिक से ज्यादा पेट्रोल की बाइक ज्यादा बिक रही। इसकी वजह अभी तक किसी नामी कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक बाइक को लॉच नहीं करना है। जो बिक रही हैं वह असेंबल है। दूसरा अब कंपनी किसी ग्राहक से कैंसिल चेक नहीं लेती। अब एटीएम से खाता अटैच कर दिया जाता है। इसका फायदा यह हुआ कि यदि ग्राहक को किस्त चुकाने में देरी भी हो जाए तो उसे जुर्माना नहीं देना पड़ता। जिले में बाइक की 50 से अधिक एजेंसी हैं। शादियों में जिन्हें दुल्हन को बाइक गिफ्ट करनी है उन्होंने भी बाइक अभी खरीद ली है।
विज्ञापन

दो दिन में करीब 72 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने, महालक्ष्मी व गणेश जी की मूर्तियां, चांदी के सिक्कों की बिक्री हुई। रविवार को ज्वेलरी के शोरूम व दुकानों पर काफी भीड़ जुटी। डिस्ट्रिक्ट ज्वेलर एसोसिएशन के महासचिव गुलशन करवल का कहना है कि इस बार सोने की कीमतों में गत वर्ष की अपेक्षा 2000 रुपये कम है। जिले में ज्वेलर की करीब 300 दुकाने व शोरूम हैं।
नए मोबाइल की खरीद को लेकर युवाओं में काफी क्रेज है। मोबाइल कंपनियों के डीलरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि त्योहरों में 40 हजार मोबाइल बिकने का अनुमान है। मोबाइल की बिक्री धनतेरस से ज्यादा दिवाली पर होती है। औसतन लोग 15 से 20 हजार वाला मोबाइल ही खरीदते हैं। बिजनेसमैन या संपन्न लोगों में महंगे आईफोन का क्रेज है। यदयि एक मोबाइल की कीमत औसतन 17 हजार रुपये भी आंकी जाए तो इनकी कीमत 68 करोड़ रुपये बनती है। कुछ युवा भाईदूज पर बहनों को भी मोबाइल गिफ्ट करते हैं। दूसरा आसानी से फाइनेंस होने से मोबाइल खरीदना अब आसान हो गया है।
भाईदूज पर लोग अपनी बहनों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े लेकर जाते हैं। जिले में मीरा मार्केट जैसे कपड़े के बड़े बाजार हैं। अब केवल शहर ही नहीं बल्कि गांवों के लोगों में भी ब्रांडेड कपड़ों की मांग बढ़ी है। दूसरा शादी के मुहूर्त नजदीक होने के कारण भी कपड़ों की डिमांड बढ़ी है। करीब 300 करोड़ रुपये कपड़े इन त्योहारों में बिकने का अंदेश है।
त्योहारों में लोग घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद न करें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लोगों ने धनतेरस पर बाजार में शोरूम से एलईडी, फ्रीज, वाशिंग मशीन की खूब बिक्री की। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में करीब 34 करोड़ रुपये का कारोबार जिले में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें