फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेंडिंग जोन पर करोड़ों खर्च फिर भी नहीं बदले हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी का वेंडिंग जोन परियोजना पर करोड़ों खर्च के बाद भी हालात नहीं बदल पाए हैं। क्योंकि कहने को यमुनानगर व जगाधरी में चार वेंडिंग जोन तो बना दिए गए हैं, पर निगम अफसर यहां शहरी सड़कों से रेहड़ियों को शिफ्ट नहीं कर पाए हैं। अब त्योहारी सीजन से पहले वेंडिंग जोन में रेहड़ियों की शिफ्टिंग जरूरी थी, पर ऐसा नहीं हुआ। शिफ्टिंग तो दूर धरातल पर ऐसी योजना भी नहीं दिख रही है। ऐसे में विपक्षी पार्षद एक ही सवाल कर रहे हैं कि क्या वेंडिंग जोन केवल ठेकेदारों की जेब भरने के लिए बनाए गए। साथ ही उनका कहना है कि जोन के लिए सही स्थान नहीं चुने गए, जहां काम में मंदी के डर से रेहड़ी वाले यहां शिफ्ट नहीं होना चाहते उधर, त्योहारों के बीच शहरी सड़कों किनारे खड़ी रेहड़ियों से संकरे हुए रास्ते पर बार-बार यातायात जाम की स्थिति है। जिस बीच शहर के अलावा बाहर से आने वाले वाहन चालक परेशानी झेल रहे हैं। बता दें कि नगर निगम की ओर से सेक्टर-17 समीप गणेश नगर व सिटी थाने के सामने वेंडिंग जोन बनाए गए, पर दोनों सालभर से सुनसान पड़े हैं। गणेश नगर के वेंडिंग जोन में करीब 350 रेहड़ियां खड़ी करने की जगह है, पर यहां अभी नगर निगम की ओर से सड़कों पर लग रही रेहड़ियां शिफ्ट नहीं की गईं। ऐसे ही सिटी थाने के सामने 75 रेहड़ियां खड़ी हो सकती हैं, पर नॉनवेज की सिर्फ 10 से 15 रेहड़ियां ही लग रही हैं। शक्ति नगर में वेयर हाउस गोदाम के साथ नाले पर स्लैब व दोनों ओर सीसी प्लेटफार्म तैयार कर फूड कोर्ट के नाम से जोन कई माह पहले तैयार हो चुका है, पर यहां भी एक भी रेहड़ी शिफ्ट नहीं की जा सकी है। ऐसे में इन वेंडिंग जोन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी अधिकांश रेहडिय़ां पहले जैसे शहर की सड़कों व उनके किनारे खड़ी हैं। जहां उनके कारण संकरे रास्तों पर सुबह से शाम ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। ऐसे ही रेलवे, वर्कशॉप, पुराना रादौर रोड जैसे मुख्य मार्गों व मीराबाई व खेड़ा बाजार जैसी मार्केट में दुकानदारों का फुटपाथ से लेकर सड़कों किनारे तक सामान अतिक्रमण के रूप में रखा है, जिस पर भी नगर निगम अफसरों का ध्यान नहीं जा रहा। जबकि यह हालात पैदल राहगीरों व वाहन चालकों के आने-जाने में बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन


इनेलो से वार्ड सात के पार्षद रामआसरा भारद्वाज व वार्ड आठ से पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि वेंडिंग जोन के लिए चुने गए स्थान सही नहीं है। कहीं नाले पर स्लैब डाल तो कहीं नाले के साथ या सुनसान जगह पर यह वेंडिंग जोन बना दिए गए हैं। इन स्थानों के चयन से पहले जिन्हें यहां काम करना है, उन रेहड़ी वालों की भी सहमति नहीं ली गई। यही वजह है कि रेहड़ी वाले काम में मंदी के डर से वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं होना चाहते हैं। इसी तालमेल की कमी में परियोजना पर खर्चे करोड़ों रुपये अभी तक बेकार साबित हुए हैं। सुनसान पड़े वेंडिंग जोन देख एक ही सवाल है कि क्या ठेकेदारों की जेब भरने के लिए यह बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जल्द वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडर्स को भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित शाखा के अफसरों को निर्देश हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें