फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक का होगा निर्माण, मरीजों को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बनने वाले इस क्रिटिकल केयर ब्लॉक की ड्राइंग फाइनल हो गई है। यह भवन तीन मंजिला होगा। इसमें गंभीर रोगों के मरीजों के लिए 50 बेड की व्यवस्था होगी। केंद्र सरकार द्वारा बनाए जाने वाले इस ब्लॉक के लिए केंद्रीय पीडब्ल्यूडी द्वारा एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि तीन मंजिला इस भवन पर 16 से 20 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसके निर्माण से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में और बढ़ोतरी होगी।
जिला नागरिक अस्पताल के नए भवन के पीछे परिसर में काफी जमीन खाली पड़ी है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए करीब तीन हजार वर्ग मीटर जगह चाहिए। फिलहाल जो जमीन खाली पड़ी है वह सात हजार वर्ग मीटर से ज्यादा है। केंद्र सरकार की तरफ से क्रिटिकल केयर ब्लॉक के गत वर्ष खाली जगह की जानकारी मांगी गई थी। अस्पताल में खाली पड़ी इस जगह के बारे में सरकार को जानकारी दी गई थी। जिसके बाद टीम ने मौके का दो से तीन बार निरीक्षण भी किया। अब इसकी ड्राइंग को फाइनल किया गया है।
विज्ञापन


गंभीर रोगों के मरीजों को होगा फायदा
क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के बनने से गंभीर रोगों के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसमें कोरोना पाजिटिव, हार्ट-ब्रेन अटैक, फेफड़ों संबंधी रोगी, आग व करंट से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। वर्ष 2020 में जब कोरोना महामारी आई थी तो संसाधनों के अभाव गंभीर रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए ईएसआई अस्पताल में स्पेशल अस्पताल बनाना पड़ा था। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती करना पड़ा। भविष्य में इस तरह की संभावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण करने का निर्णय लिया था। इसमें डाॅक्टर से लेकर स्टाफ तक की व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन होगी।

105 करोड़ से बन चुका है 200 बेड का अस्पताल
गत वर्ष ही मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण हुआ है। नया भवन 200 बेड का है, जिस पर 105 करोड़ रुपये खर्च आया है। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय का भी नया भवन बनाया गया है। ऐसे में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में पहले से ज्यादा विस्तार होगा। वहीं ब्लाॅक स्तर पर ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की स्थापना भी की जानी है।
विज्ञापन


ड्राइंग फाइनल हो गई है: पुनीत कालड़ा
स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के पीछे क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए पर्याप्त जगह है। सीसीबी की ड्राइंग फाइनल हो गई है। इसके भवन के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इसके निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें