फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मॉडल टाउन में फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Sat, 20 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मॉडल टाउन में शॉपिंग मॉल के बाहर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों में से एक करनाल के गांव शेरगढ़ का रजत पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बताया जा रहा है कि उसे पांच गोलियां लगी है। रजत पर 50,000 रूपये का इनाम था। उस पर सात मामले दर्ज हैं।

रजत का एक साथी अमन कुरुक्षेत्र में हुई अन्य मुठभेड़ में पकड़ा गया है। अमन पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित है। अमन कुरुक्षेत्र के जैनपुर का है। बताया गया कि रजत का शुक्रवार रात करीब दस बजे थाना रादौर क्षेत्र में अंबाला शामली हाइवे पर गांव धनौरा समीप यमुनानगर पुलिस से सामना हो गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देख रजत ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। दोनों ओर से करीब 16 गोलियां चलीं।

बदमाश रजत को पांच गोलियां लगी, एक गोली सीआईए-2 प्रभारी राकेश के दाएं हाथ पर लगी। रजत को पुलिस टीम यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीआईए-2 प्रभारी राकेश भी उपचाराधीन हैं।

उल्लेखनीय है कि गत रविवार रात करीब 8:20 बजे तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर यमुनानगर बस स्टैंड समीप 17 वर्षीय किशोर से बाइक लूटी। इस बाइक पर मॉडल टाउन में बरनाला शॉपिंग मॉल के बाहर करीब पौने नौ बजे फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग एसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर हुई। वहां से बदमाश लाडवा पहुंचे और शराब ठेके व घर के बाहर भी गोलियां चलाईं।

इन फायरिंग को कराने में विदेश बैठे कुख्यात बदमाश का नाम सामने आया है। काला राणा ग्रुप के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट डाली गई, जिसमें लिखा था कि जो बरनाला शोरूम और लाडवा ठेका पर गोली हमने चलवाई है।
विज्ञापन


मुठभेड़ मंे 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार - पेज 02

अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मचारी। संवाद

अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें