पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोर सूने घर, दुकानों, गोदाम, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न स्थानों पर वारदातें कर फरार हो जाते हैं। इसी कड़ी में चोरों ने अलग अलग स्थानों पर स्थित दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
गांव मनसापुर निवासी योगेश की थाना छप्पर में मुस्तफाबाद रोड पर फैशन प्वाइंट के नाम से रेडिमेंट गारमेंट की दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर कपड़ों के रैक खाली पड़े थे। कुछ कपड़े व सामान दुकान में इधर-उधर बिखरे हुए पड़े थे। जांच करने पर योगेश ने बताया कि चोरों ने दुकान से पेंट, टीशर्ट, अंडर वियर, कमीजे व अन्य कीमती कपड़े चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। दूसरी तरफ चोरों ने जगाधरी की रघुनाथ पुरी कालोनी निवासी अरूण की रेलवे रोड पर दुकान का ताला तोड़ एलईडी व अन्य सामान चुरा लिया।
ट्रॉसफार्मर से 32 हजार के उपकरण चोरी
विद्युत निगम के बिलासपुर सर्कल के एसडीओ सुदेश कुमार ने बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव भीलछप्पर में लगा हुआ है। चोरों ने इस ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए। इससे करीब 31 हजार रुपये के उपकरण गायब थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
तीन दुकानों के शटर तोड़ कर हजारों का सामान चुराया
हरनौल गांव निवासी गुरमेज सिंह ने बताया कि उनकी गांव की मार्केट में खाद व दवाइयों की दुकान हैं। रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह पांच बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी शिकायत दी। इसी दौरान पता चला कि मार्केट में ही बरखा राम की मोबाइल की दुकान में भी चोरी हुई। यहां से चोर चार-पांच मोबाइल चुरा कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने अंग्रेजी शराब के ठेके में भी वारदात को अंजाम दिया और यहां से दो-तीन पेटियां चुरा कर ले गए। इसी तरह गांव की को-ओप्रेटिव सोसाइटी में घुसे थे। पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज हरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम मौका मुआयना करने गई थी। जिसके बाद तफ्तीश शुरू कर दी है।