फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: 200 किमी तक 70 सीसीटीवी खंगाले; 15 लाख लूटने के दो आरोपी पकड़े, गन प्वाइंट पर की थी वारदात

Sat, 23 Sep 2023 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

फैक्टरी में रॉ मैटेरियल लेकर आए ट्रक चालक ने केबिन में रुपये देख लूट की योजना बनाई थी, दो आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। फुटेज में आई आरोपियों की कार के नंबर को ट्रेस कर आरोपियों तक पुलिस पहुंची, वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर से 200 किमी तक 70 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद आखिरकार खाकी ने तिरुपति प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक दो भाइयों से गन प्वाइंट पर 15 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर ही लिया है। दोनों आरोपी चरखी दादरी में छीपे हुए थे। हालांकि वारदात को पांच आरोपियों ने अंजाम दिया था, अन्य तीन आरोपी भी जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों से वारदात में शामिल बोलेरो रिकवर कर ली है। आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के गांव सांगा निवासी रोहित उर्फ नेपाली व भिवानी के ही गांव दूधवा निवासी अंकित खत्री के नाम से हुई। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

18 सितंबर को दिया था वारदात को अंजाम आरोपियों ने 18 सितंबर को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का एक साथी ट्रक ड्राइवर है। वह कुछ दिन पहले फैक्टरी में रॉ मैटेरियल लेकर आया था। तब उसने फैक्टरी मालिक के केबिन में काफी रुपये देखे थे।
विज्ञापन


तभी उन्होंने फैक्टरी में लूट को अंजाम देने की योजना बनाई। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे वारदात में लूटे हुए पैसे, सोने की चेन व वारदात में प्रयोग किए हथियार बरामद किए जाएंगे।

वहीं एसपी मोहित हांडा ने बताया कि 18 सितंबर को सिविल लाइन जगाधरी निवासी अनुज गोयल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी खारवन भगवानपुर रोड पर तिरुपति प्लाईवुड के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी के लेन-देन के लिए वह हर रोज कैश लेकर आते हैं। 18 सितंबर को सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने भाई अंचित गोयल के साथ केबिन में बैठा हुआ था।

तभी वहां चार युवक आए। उनमें से एक युवक ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल कर उसके सिर पर तान दी और बोला कि जो कुछ है सब कुछ निकाल दो। डर के मारे उसके भाई अंचित गोयल ने 15 लाख रुपयों से भरा बैग मेज पर रख दिया।

एक युवक ने पैसों का बैग उठा लिया और उसके भाई अंचित गोयल के गले से सोने की चैन भी तोड़ ली। जाते-जाते युवक उन दोनों भाइयों मोबाइल फोन भी उठा कर ले गए। तब इस मामले में सदर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात चार युवकों पर लूट का केस दर्ज किया था।

ट्रक का भाड़ा लेते हुए पड़ी थी रुपयों पर नजर
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उनका एक साथी ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। वह ट्रक ड्राइवर कुछ दिन पहले ही इस फैक्टरी में रॉ मैटेरियल लेकर आया था। उसने इस फैक्टरी में अपनी गाड़ी खाली की थी। जब उसने गाड़ी खाली कर भाड़ा लिया तो उसने देखा कि फैक्टरी मालिक के केबिन में काफी पैसे होते हैं। इस बात का उसने अपने साथियों को बताया तो उनके साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

एक दिन पहले आ गए थे यमुनानगर, रेकी कर दिया था लूट को अंजाम
एसपी ने बताया कि चारों आरोपी वारदात से एक दिन पहले यमुनानगर आ गए थे। इन चारों ने रेकी का इस वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है बाकी आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी रोहित उर्फ नेपाली पर चार आपराधिक मामले पहले भी दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें