फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल कर्मी बेच रही थी एमटीपी किट

Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
dhg - फोटो : dh
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने निजी अस्पताल की दो महिला कर्मियों को गर्भपात की एमटीपी किट देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने उनके पास से हस्ताक्षर किए नोट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीएनडीटी इंचार्ज डा. अनुज मंगला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगाधरी शहर स्थित निजी अस्पताल में दो महिला कर्मी गर्भपात की दवाई बेच रही हैं। इसी सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। दो महिलाओं को ग्राहक बनाकर अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन


जिन्होंने अस्पताल की दोनों महिला कर्मियों से संपर्क किया और एमटीपी किट देने की मांग की। महिला कर्मियों ने बताया कि किट मिल जाएगी, लेकिन उसकी कीमत 16 सौ रुपए है। महिला ग्राहक ने इस कीमत पर एमटीपी किट लेने पर हामी भर दी। अस्पताल कर्मियों ने उन्हें तीन बजे किट लेने के लिए बुला लिया। विभागीय टीम ने महिला ग्राहक को हस्ताक्षर कर 16 सौ रुपये दे दिए।

तय समय पर महिला ग्राहक अस्पताल में पहुंच गई और महिला कर्मी से एमटीपी किट देने की मांग की। कुछ ही देर में महिला कर्मी एमटीपी किट लेकर आ गई और महिला ग्राहक को दे दी। साथ ही इसी एवज में महिला कर्मियों ने ग्राहक से 16 सौ रुपये की नगदी भी ले ली। किट मिलते ही महिला ग्राहक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इशारा कर दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद टीम ने जाकर छापेमारी की और महिला कर्मचारियों के पास से टीम द्वारा हस्ताक्षर किए गए 1600 रुपये की नगदी व एमटीपी किट बरामद कर ली। टीम दोनों महिलाओं को थाना शहर जगाधरी में ले गई। टीम की शिकायत पर पुलिस ने पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। आरोपी महिला कर्मी की पहचान जगाधरी निवासी मीनू और अजंलि के रूप में हुई है। विभाग की टीम में सीडीपीओ प्रवीण छाबड़ा व ड्रग कंट्रोलर रितू शामिल रही।

अस्पताल संचालक को नहीं पता थी यह बात :
डा. अनुज मंगला ने बताया कि दोनों महिलाएं कर्मियों से अस्पताल से किट बरामद की गई है। इस बारे में अस्पताल संचालक का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

750 रुपये की किट, बेच रही थी 1600 में:
बताया गया है कि आरोपी कर्मी अस्पताल में नर्स का काम सीख रही थी। जो एमटीपी किट कर्मी बेच रही थी, उस पर 750 रुपये एमआरपी लिखा हुआ था, जोकि वह 16 सौ रुपये में बेच रही थी। पुलिस मामले में जांच कर रही कि दोनों कर्मी कब से एमटीपी किट बेचने का काम कर रही है और अब तक कितनी किट बेच चुकी है। साथ ही यह किट दोनों कर्मी कहां से लेकर आई थी।  

केस दर्ज कर लिया:
जगाधरी शहर एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि टीम की शिकायत पर कल्याण नगर निवासी मीनू व हनुमान गेट निवासी अजंलि के खिलाफ एमटीपी एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें