फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुनानगर में दो करोड़ के गबन में एक्सईएन और क्लर्क गिरफ्तार, ऐसा सामने आया था मामला

Thu, 06 Jul 2023 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

बिजली निगम के एक्सईएन और बिलिंग क्लर्क पर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से रुपयों की रिकवरी और पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
जानकारी देते डीएसपी अभिलक्ष जोशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर थाना शहर पुलिस ने बिजली निगम में होने वाले कार्यों के नाम पर दो करोड़ के गबन के आरोप में एक्सईएन कुलवंत सिंह और बिलिंग क्लर्क राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से रुपयों की रिकवरी और पूरे मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन


आरोपियों पर 19 मई को एक्सईएन पवन नरूला की शिकायत पर केस दर्ज किया था। डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि जब किसी फर्म को पैसा जारी किया जाता है तो उसमें संबंधित कार्य के दस्तावेज लगाए जाते हैं। इन दस्तावेजों की अलग-अलग ब्रांच जांच करती है। सब कुछ फाइनल होने के बाद एक्सईएन के सरकारी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है।

इसके बाद ही पैसा जारी होता है। इस केस में भी एक्सईएन और बिलिंग क्लर्क की मिलीभगत से गबन हुआ। फर्जी दस्तावेज लगाकर पैसा निकाला गया। आगे जांच चल रही है। इसमें जो भी आरोपी होगा। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐस सामने आया था मामला 
डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि ससौली रोड स्थित फर्म एसबी रोड लाइन के पास बिजली निगम के कार्यों का ठेका होता था। यह फर्म बिजली निगम संबंधित कार्यों का ठेका लेती थी। वर्ष 2021- 22 व वर्ष 2022-23 के दस्तावेजों की जांच में सामने आया था कि कार्यालय में फर्जी दस्तावेज व बिल जमा कराए गए। इसके माध्यम से दो करोड़ एक लाख 28 हजार रुपये का भुगतान कराया गया है। यह मामला सामने आने के बाद यमुनानगर डिवीजन एक्सईएन पवन नरूला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने आरोपी एक्सईएन कुलवंत सिंह और बिलिंग क्लर्क राजबीर सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें