फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: यमुनानगर के खिजरी गांव में पत्नी ने शराबी पति की चाकू से हत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी

Sun, 05 Oct 2025 02:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

10 साल पहले सुखबीर और आरोपी महिला की शादी हुई थी। पिछले दो साल से दोनों के बीच लगातार झगड़े चल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, सुखबीर शराब का आदी था और घरेलू हिंसा करता था। आरोपी महिला मानसिक रूप से भी परेशान थी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव खिजरी में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक महिला ने अपने पति सुखबीर की धारदार हथियार (चाकू) से हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी पत्नी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और मौके से फरार हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाई, जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि जब मेरी लड़ाई होती है तो कोई समझता कौन है। पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल ले गई। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

10 साल पहले सुखबीर और आरोपी महिला की शादी हुई थी। पिछले दो साल से दोनों के बीच लगातार झगड़े चल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, सुखबीर शराब का आदी था और घरेलू हिंसा करता था। आरोपी महिला मानसिक रूप से भी परेशान थी, वह कई बार अपने बाल काट चुकी थी और पति से विवाद के दौरान हिंसक हो जाती थी।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम किसी छोटी-मोटी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर महिला ने चाकू से सुखबीर के गले पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुखबीर को परिजनों ने यमुनानगर के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई और जांचपुलिस की जांच टीम मौके पर पहुंची। हत्या का केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें