फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दोस्तों ने किशोर से सुनसान स्थान पर किया कुकर्म

Sun, 19 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना छप्पर के अंतर्गत एक गांव में तीन दोस्तों ने 11 वर्षीय लड़के को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़के का मेडिकल कराने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी महिला ने बताया कि 16 फरवरी को उनके परिवार के सदस्य बाहर गए थे। वह भी अपने 11 वर्षीय बेटे को घर पर छोड़कर किसी काम से यमुनानगर चली गई। इस दौरान गांव के ही तीन युवक अंकित, रजत और अभिषेक उनके बेटे को बहला-फुसला कर नदी की तरफ सुनसान स्थान पर ले गए। जहां आरोपियों ने उनके बेटे के साथ कुकर्म किया। उनका बेटा किसी तरह घर पहुंचा। जब वह घर वापस लौटी तो उनके बेटे ने घटना बारे उन्हें बताया। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उनके बेटे का मेडिकल करवाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें