फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: चोरी करके भाग रहे चोरों ने जीजा-साले पर चलाई गोली, तड़के चार बजे जठलाना में हुई वारदात

Tue, 04 Jul 2023 11:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर से चोरी की घटना के बाद गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें जीजा-साला घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के जठलाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि अब वह किसी की जान से खेलने में भी नहीं कतरा रहे है। ऐसा ही एक मामला आज अलसुबह सामने आया। जब जठलाना की मल्लाह माजरी से चोरी करके भाग रहे चोरों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। जिससे जीजा-साला घायल हो गए। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए असलम खान को यमुनानगर रेफर किया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हमलावर चोरों में एक आरोपी गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।    

विज्ञापन


पेट में गोली लगने से साला पीजीआई रेफर, जीजा के हाथ पर लगी
शिकायत में जठलाना निवासी नौशाद ने बताया कि अलसुबह करीब चार बजे जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि दो बाइक सवार युवक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर भाग रहे है। इस दौरान उसने जांच की तो उसकी जेब से भी करीब 10  हजार रुपये व तालीम का मोबाइल गायब था। जिसके बाद उसने अपने साले असलम व तालिम के साथ दोनों चोरों का बाइक से पीछा किया। जब वह गांव नाहरपुर में मंदिर के समीप पहुंचे तो उन्होंने एक लाठी से चोरों पर वार किया।

असलम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया
तभी दोनों चोर बाइक व चोरी की गई बैटरियों के साथ नीचे गिर पड़े। इसी दौरान एक चोर ने उन पर दो फायर किए। जिसमें से एक गोली उसके साले असलम को पेट में जा लगी। जबकि एक उसके हाथ को छूकर निकल गई। जिसके बाद दोनों हमलावर युवक चोरी की गई बैटरियां मौके पर ही छोड़ क़र फरार हो गए। तब घायल अवस्था में वह अस्पताल पहुंचे जहां उसके साले असलम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जांच की जा रही है: जसवंत सिंह
मामले की जांच कर रहे थाना जठलाना के जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों की शिकायत पर आगामी कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें