अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ ने दुकानदारों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों का क्षेत्र में इतना खौफ था कि अधिकतर लोग उनकी शिकायत तक नहीं करते थे। बदमाश क्षेत्र में कुछ दुकानदारों से मंथली भी मांगते थे। पूछताछ में बदमाशों ने नवंबर-दिसंबर में हुई रंगदारी की दो वारदातों को कबूल किया। इसके अलावा कई छीना झपटी की वारदातें भी कबूली है। आरोपियों से बीते दिनों एक युवक से छीनी एक बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि पुराना हमीदा निवासी विक्रांत उर्फ बग्गा और अमित उर्फ मितवा दुकानदारों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगते थे और रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। इनके खिलाफ थाना शहर में 29 नवंबर 2016 और एक दिसंबर 2016 को रंगदारी के मुकदमे दर्ज है। इंचार्ज प्रदीप राणा ने बताया कि पुराना हमीदा में हुई रंगदारी की वारदात को सुलझाने के लिए एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। एएसआई अशोक कुमार को गुप्त सुचना मिली थी कि दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाले उपरोक्त दोनों व्यक्ति ईदगाह हमीदा के आसपास घूम रहे है और काबू आ सकते है। सूचना के आधार पर एएसआई अशोक कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रंगधारी के अलावा वे अपने सह साथी पुराना हमीदा निवासी आशिक उर्फ पाची उर्फ नूर मोहम्मद के साथ मिलकर पुराना हमीदा से मोटर साइकिल पर जा रहे दो लड़को की मोटर साइकिल को रोककर उनसे एटीएम, मोटर साइकिल की आरसी, मोबाइल फोन व नकदी छीनने की एक और वारदात को भी अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने उपरोक्त वारदात में छीना गया मोबाइल व कागजात बरामद कर लिए गए है। इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बॉक्स
डरे हुए थे क्षेत्रवासी :
डिटेक्टिव इंचार्ज प्रदीप राणा ने बताया कि दोनों आरोपी पुराना हमीदा क्षेत्र में लोगों को डरा धमका कर पैसे लेते थे। लोग इतने डरे हुए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक नहीं करते थे। आरोपी दुकानदारों से ज्यादातर पैसे मांगते थे। कभी आरोपी पांच सौ, कभी हजार रुपये ले लेते थे। इसके अलावा लोगों से छीना झपटी करते थे।
बॉक्स
कई दुकानदारों से लेते थे मंथली :
आरोपियों ने क्षेत्र में लोगों पर अपना खौफ बनाया हुआ था। इसी के चलते क्षेत्र के कई दुकानदारों से मंथली लेते थे। आरोपियों का खौफ यहां तक था कि बीते दिनों आरोपियों से एक युवक से बाइक छीनकर उसी के सामने चलाते थे, लेकिन युवक ने आरोपियों के खिलाफ फिर भी कार्रवाई नहीं करवाई। परेशान लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा।
वर्जन
गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पुराना हमीदा की ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने रंगदारी सहित छीना झपटी की वारदातों को भी कबूल किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- इंस्पेक्टर प्रदीप राणा, इंचार्ज डिटेक्टिव स्टाफ।
फोटो : 24
चोरी की बाइक के साथ युवक काबू, दो वारदातें कबूली
यमुनानगर। डिटेक्टिव पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाइक चोरी की दो वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
डिटेक्टिव पुलिस के हैड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि आत्मापुरी कालोनी हमीदा निवासी आशु उर्फ सैक्सी बाइक चोरी करने का काम करता है। इस समय यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक चोरी की बाइक के साथ घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को चोरी शुदा बाइक सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपी आशु ने उपरोक्त वारदात के ईलावा एक और बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पकड़े गए आरोपी से दोनों बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।