फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर जबरन किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बिलासपुर क्षेला के एक गांव के एक घर में जबरन घुस कर एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में लड़की के परिजनों ने बताया कि 4 मई शाम को उनके ही गांव का एक युवक उनके घर आया था। खेत से भूसा लाने की दिहाड़ी तय कर उसे व उसके भाई को अपने साथ खेत में ले गया।

कुछ समय बाद रात्रि को दोबारा वही युवक चाय लेने के बहाने आ गया। तब एक कमरे में उसकी भाभी व एक कमरे में उसकी बहन सोई हुई थी। आरोप है कि आरोपी उसकी बहन के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी बहन के शोर मचाने पर उसकी भाभी जाग गई और उसके कमरे में पहुंची।
विज्ञापन



आरोपी उन्हें देख कर भागने में कामयाब हो गया। लड़की ने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोपी ने उसकी बहन को जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की के भाई के ब्यान पर आईपीसी की धारा 323, 452, 506 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें