जगाधरी वर्कशाप। गांधी नगर स्थित साढे़ तीन सौ गज के प्लाट पर कब्जा करने के विरोध में कालोनी के लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेज बना कर इस प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं। कालोनी वासी बुधवार को इसकी शिकायत सीएम विंडो पर देकर पूरे मामले की जांच करवाने की मांग करेंगे।
कालोनी निवासी कमलेश, बेबी, जसविंद्र, सुमन, शीला, प्रदीप, रतनो देवी, मनजीत कौर, राज कुमारी, श्रीबती, राज बाला, उमा शंकर, उजागर सिंह, रमेश कुमार, जय प्रकाश वर्मा, सोनू राणा, श्यामा, सुनीता, श्रीपाल राणा, प्रदीप राणा, व गीता ने बताया कि करीब 35-40 साल से इस कालोनी में रह रहे हैं। तब से कालोनी में करीब 350 गज की जगह ऐसे ही खाली पड़ी है। लोगों के मुताबिक कि इस जगह का कोई वारिस नहीं है। यह जगह एक व्यक्ति की थी, जिसकी मृत्यु हो गई है। आस पास के लोग इस जमीन का प्रयोग छोटे मोटे समारोह करने के लिए कर लेते हैं। मगर कुछ दिन पहले कुछ लोग आए और उन्होंने प्लाट पर चार दिवारी बना कर कब्जा कर लिया है। जबकि यह जमीन उनकी नहीं बनती है, ये लोग गलत तरीके से प्लाट हथियाना जाते हैं। इसलिए पूरे मामले और दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए। कालोनी के लोगों ने बताया कि बीते शुक्रवार को इसकी शिकायत डीसी को दी थी, मगर इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। अब जल्द ही इसकी शिकायत सीएम विंडो पर करेंगे।
बाक्स:
दस्तावेज में खसरा नंबर भी ठीक नहीं:
कालोनी के लोगों ने बताया कि जो लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, उनके पास दस्तावेज भी सही नहीं है। दस्तावेज में जमीन का रिकार्ड करीब दो सौ गज है, जबकि हकीकत में जगह 350 गज है। इसकी तरह दस्तावेज में जो खसरा नंबर है वह भी ठीक नहीं है।
बाक्स:
प्रशासन अपने अंडर ले प्लाट को:
कालोनी निवासियों ने बताया कि इस जगह का कोई वारिस नहीं है। मगर ये जगह लाखों रुपये की है और कई लोग इस जगह पर कब्जा करने की फिराक में है। पहले भी दो तीन बार इस जगह पर कब्जा करने का प्रयास हो चुका है। मगर कालोनी के लोगों ने कब्जा नहीं होना दिया। कालोनी के लोगों की मांग है कि इस जगह को जिला प्रशासन या नगर निगम अपने अधीन ले ले, जिससे कोई अन्य व्यक्ति इस जगह पर कब्जा न कर सके।