फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर नही चला 1000 का नोट, भड़के ग्रामीण

Sun, 27 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रादौर में पेट्रोल पंपों पर 1000 रुपये के नोट न लिए जाने पर शनिवार को गांव जुब्बल के ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने रिलायंस पेट्रोल पंप जुब्बल के सामने अशोक कांबोज जुब्बल के नेतृत्व में पेट्रोल पंप मालिकों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप मालिकों पर मनमानी करने और 1000 रुपये का नोट न लिए जाने को लेकर जनता को परेशान करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक अपने काले धन को सफेद करने के लिए जान-बुझकर 1000 रुपये के नोट नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन तक 1000 रुपये के नोट लेने शुरू नहीं किए गए तो गांव जुब्बल के किसान एसके रोड जाम करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिक जिम्मेवार होंगे। गांव जुब्बल के कसान अशोक कांबोज, सरपंच मानसिंह कांबोज,ब पवन कुमार, अरविंद कुमार, धर्मबीर, रींकू, सन्नी, पृथ्वी, रूलियाराम, सतीश, अमित, बलिंद्र, सुरेश, प्रमाल, जसमेरसिंह, अमित, केहरचंद आदि ने बताया कि किसी भी पेट्रोल पंप के पास सरकार की ओर से लिखित में एक हजार रुपये के नोट न लिए जाने के आदेश नहीं आए हैं। पेट्रोल पंप मालिक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। बिना आदेशों के पेट्रोल पंप मालिकों ने जनता से 1000 रुपये के नोट लेेने बंद कर दिए हैं। जबकि बैंकों में पेट्रोल पंप मालिकों से बैंक वाले 1000 रुपये के नोट ले रहे हैं। इसके बावजूद पेट्रोल पंप मालिक अपनी मनमर्जी किए जा रहे हैं। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। इस बारे रिलायंस पेट्रोल पंप जुब्बल के मैनेजर कृष्ण कुमार ने कहा कि जिला यमुनानगर में सभी पेट्रोल पंपों ने 1000 रुपये के नोट लेने बंद कर दिए है। वहीं टीवी पर सरकार ने 1000 रुपये के नोट पेट्रोल पंप पर न लिए जाने की घोषणा की है। जिस कारण उन्होंने 1000 रुपये के नोट लेने बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें