जवाहर पार्क के निकट स्थित पेट्रोल पंप से कम मात्रा में डाले जा रहे पेट्रोल की शिकायत मिलने के बाद डीएफएससी विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम द्वारा मशीन से निकलने वाले पेट्रोल की जांच में कम मात्रा में पेट्रोल निकलने पर मशीन को सील कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक उपभोक्ता ने डीएफएससी विभाग में शिकायत दी। जिसमें उसने पार्क के निकट स्थित पेट्रोल पंप से कम मात्रा में पेट्रोल भरने की बात की। सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने सहायक विक्रमदत्त सहित इंस्पेक्टर सोमेश कुमार, मापतौल इंस्पेक्टर संदीप लाठर सहित मौके पर पहुंचे। टीम में शामिल अधिकारियों ने जिस मशीन से पेट्रोल कम भरने की शिकायत थी। उसी मशीन से एक पैमाने में पेट्रोल निकाल कर मापतौल किया गया। जिसमें पेट्रोल निर्धारित मात्रा से कम पाया गया। इसके बाद विभाग की टीम ने उक्त मशीन को सील कर दिया।
डीएफएससी मोनिका मलिक ने कहा कि एक शिकायत के बाद पेट्रोल पंप पर यह कार्रवाई की गई। मापतौल विभाग द्वारा जो जांच की गई। उसमें कुछ कम पेट्रोल मिला। जिस पर आवश्यक कार्रवाई कर चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे मामलों में चालान अंबाला स्थित विभागीय कार्यालय से जारी किया जाता है।