फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: ऑटो व ई रिक्शा चालकों की बढ़ी तकरार, थाने के बाहर हंगामा, एसपी तक पहुंचा मामला

Thu, 08 Jun 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में शहीद भगत सिंह चौक पर जाम लगाने पर गुरुवार को पुलिस ने थाने बुलाया था, जिस पर 50 की संख्या में वह थाने पहुंचे। जिन से बात करने को पुलिस ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारी भी बुलाए। दोनों पक्षों में काफी देर बात हुई।
विज्ञापन
ऑटो व ई रिक्शा चालकों की बढ़ी तकरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में लगातार दूसरे दिन ऑटो चालकों के विरोध में ई रिक्शा चालक सड़क पर उतरे दिखे। जिनके बुधवार को शहीद भगत सिंह चौक पर जाम लगाने पर गुरुवार को पुलिस ने थाने बुलाया था, जिस पर 50 की संख्या में वह थाने पहुंचे। जिन से बात करने को पुलिस ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारी भी बुलाए। दोनों पक्षों में काफी देर बात हुई। इसमें ई रिक्शा चालकों ने ऑटो चालकों पर तंग करने के आरोप लगाए। साथ ही अलग ई रिक्शा स्टैंड की मांग रखी। इस पर ऑटो यूनियन प्रधान आरके मंगा ने दो दिन का समय मांगा, पर ई रिक्शा चालक राजी नहीं हुए। जिन्होंने पहले थाने से बाहर आकर सड़क से आ-जा रहे ई रिक्शा रोक सवारी उतार रोड जाम की चेतावनी दी। बाद में वह एसपी से मिलने सचिवालय पहुंच गए, जहां उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें