फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन सामग्री से भरे चार डंपर पकड़े

Fri, 20 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए थाना खिजराबाद पुलिस ने अवैध खनन की सामग्री से भरे चार डंपरों को पकड़ा। यह कार्रवाई खनन विभाग और पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में की गई। थाना खिजराबाद प्रभारी विपिन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ताजेवाला में लालटोपी घाट के पास से खनन सामग्री से भरे डंपर अराईयांवाला नाके से गुजर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरे चार डंपरों को कब्जे में ले लिया। खनन विभाग की ओर से चारों डंपरों को विभिन्न धाराओं के साथ सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें