फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 05 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल हाईवे 73-ए पर उर्जनी गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खारवन निवासी काका (32) अपनी पत्नी व बच्चे के साथ छछरौली से खिजराबाद की तरफ जा रहा था। जब वे नेशनल हाईवे 73ए पर गांव उर्जनी के नजदीक पहुंचे तो खिजराबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार काका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उसकी पत्नी व बच्चे को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां पत्नी की हालात को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। छछरौली थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें