गांव भूतमाजरा में पैसे के लेन-देने को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति पर दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। गोली व्यक्ति के हाथ की अंगुलियों के बीच से गुजर गई और वह इसमें बाल-बाल बच गया।
कंट्रोल रूम में सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो लोगों पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार वकील हसन ने हरनौल के विनोद से पार्टनरशिप में बिहार में ईंटों का भट्ठा किया था। कुछ दिन से बीमार चल रहा था और भट्टे पर नहीं जा पा रहा था। इस दौरान भट्टे का पूरा काम विनोद व उसके भाई विजय ने संभाल लिया।
इसके बाद जब दोनों से हिसाब मांगा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हसन ने बताया कि जब वह रविवार रात बाइक से पेंटर को लेकर गांव जा रहा था तो रास्ते में गांव भूत माजरा मोड़ पर विजय व एक अन्य व्यक्ति ने उससे मारपीट शुरू कर दी।
विजय ने उस पर गन से गोली चलाने का प्रयास किया। तभी हसन ने हाथ से गन पकड़ को लिया और जैसे ही गोली चली तो वह उसकी हाथ की अंगुलियों से गुजर गई। आवाज सुनकर आसपास लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपी मौके से भाग गए।
वकील हसन के बयान पर हरनौल के विजय व एक अन्य पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।
दयाल चंद, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।