मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास खेतों से एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मुस्तफाबाद निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिहार निवासी शंकर उसके पास काफी समय से काम करता था और उसके फार्म हाउस में ही रहता था। बुधवार रात को वह खेतों में पानी देने के लिए गया था, खेत रेलवे स्टेशन के पास थे। गुरुवार सुबह उसका शव खेतों में पड़ा हुआ मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसे और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।