फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में सवार होकर छात्रा से छेड़छाड़

Thu, 04 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर रोड पर स्कूल बस रुकवाकर एक युवक ने बस में सवार बारहवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उससे मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। जब तक बस चालक व परिचालक उसे पकड़ता आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिलासपुर स्थित एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी है कि मंगलवार सुबह के वक्त वह रोज की तरह स्कूल बस में सवार होकर अपने स्कूल में जा रही थी। जब स्कूल बस छछरौली बिलासपुर रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो गांव बसातियांवाला निवासी युवक गौरव ने बस रुकवाई और उसमें सवार हो गया। आरोप है कि गौरव ने बस में सवार होते ही उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

उसने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। जब तक बस चालक व परिचालक उसे पकड़े आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बस से उतर गया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक गौरव के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी पूनम का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें