फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की मशीन से निकला एक हजार का नकली नोट

Thu, 03 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
एटीएम बूथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसबीआई बैंक रादौर की शाखा से 40 हजार रुपये स्वैप मशीन द्वारा लेने पर गांव अलाहर निवासी सुनील दत्त को एक हजार रुपये का नकली नोट बैंक के कैश से मिला। जिसके बाद प्रभावित उपभोक्ता जब बैंक में अधिकारी के पास नकली नोट की शिकायत लेकर गया तो बैंक के कर्मचारियों ने नकली नोट बदलने से इंकार कर दिया। प्रभावित उपभोक्ता सुनील दत्त ने बताया कि एसबीआई के एटीएम की मशीन से 40 हजार रुपये निकलवाने गया था, लेकिन एटीएम मशीन खराब थी। जिसके बाद वह एटीएम मशीन के साथ में बने एसबीआई बैंक रादौर में गया और बैंक की स्वैप मशीन से उसने 40 हजार रुपये निकलवाए। उसने रुपयों की गिनती की तो एक हजार रुपये का एक नोट नकली निकला। अब शिकायतकर्ता सुनीलदत्त नकली नोट लिए बैंक की कार्यप्रणाली को कोसने में लगा हुआ है। सुनील दत्त की ओर से मामले की शिकायत आरबीआई के गर्वनर को भेजकर बैंक अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे एसबीआई बैंक रादौर के मैनेजर राजबीरसिंह ने बताया कि बैंक में नकली नोट अलग करने के लिए दो मशीनें लगाई गई है। ऐसे में बैंक में नकली नोट का लेन देन होना संभव नहीं है। फिर भी इस बारे में जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें