मवेशियों को महिंद्रा पिकअप में भरकर वध के लिए उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे पशु तस्करों से पुलिस ने 13 कटडों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पशु तस्करों को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सदर जगाधरी पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर मवेशियों को महिंद्रा पिकअप में भरकर अंबाला-जगाधरी मार्ग से वध के लिए उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव भटौली के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
कुछ देर बाद आरोपी पशु तस्कर मवेशियों को वाहन में भरकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब वाहन को रोककर चैक किया तो उसमे 13 कटड़े ठूंस ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने कटड़ों को मुक्त करवाकर मौके से दो पशुतस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी पशु तस्करों की पहचान बंजारन मोहल्ला नकुड़ निवासी नौशाद व सकील के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।